श्रीगंगानगर में शुरू होगी डॉ. लाल पैथ लैब
श्रीगंगानगर| देश की जानी मानी डॉ. लाल पैथ लैब बुधवार को सुखाड़िया नगर में शुरू हो जाएगी। इससे विभिन्न जांचों की रिपोर्ट हाथोंहाथ दी जाएगी। यह जानकारी डॉ. लाल पैथ लैब के राजस्थान के एजीएम प्रशांत विजय वर्गीय ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यह संभाग की पहली लैब है। श्रीगंगानगर में इस लैब का संचालन डॉ. मोहित गुप्ता करेंगे। लैब में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मशीनें मौजूद रहेंगी। यहां हारमोन, बाॅयोकैमिस्ट्री, सेल काउंटर, कल्चर सैंसिटीविटी जैसी विभिन्न जांचे की जाएंगी। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि पहले सैंपल दिल्ली भेजे जाते थे, जिसकी रिपोर्ट आने में समय लग जाता था। अब शहर में ही आधुनिक मशीनों से जांच हो जाएगी। ऑनलाइन साॅफ्टवेयर के जरिए इसकी मॉनीटरिंग भी की जाएगी। इस दौरान राजकुमार जैन, सुरेश जैन मौजूद रहे।