महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा
श्रीगंगानगर| ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के लंबी आयु की कामना के लिए वट सावित्री की पूजा की। शहर के विभिन्न मंदिरों में महिलाओं ने विधि विधान से पूजा की, फिर व्रत कथा सुनी। इसके बाद उन्होंने वृक्षों का पूजन करके पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए कामना की। इस मौके पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हेतु सोलह शृंगार किया और विधि अनुसार दान पुण्य किया। सुबह से ही वट वृक्षों के पास पूजन करने वाली महिलाओं का तांता लगा रहा। पूजा करने के बाद महिलाओं ने अपने पति के पैर छूकर प्रसाद ग्रहण किया और अपना व्रत तोड़ा।