पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाथी वाले गणेश मंदिर में भजन संध्या आज

हाथी वाले गणेश मंदिर में भजन संध्या आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| सेतिया कॉलोनी स्थित हाथी वाले श्रीसिद्धि विनायक गणेश मंदिर में पुरुषोतम मास (अधिक मास) के उपलक्ष्य में बुधवार को विशेष पूजा अर्चना होगी। प्रवक्ता मोहन सोनी ने बताया कि संस्थापक पं. मंशाराम मिश्र के सानिध्य में विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। सभी देवी देवताओं की प्रतिमा का सुंदर शृंगार होगा। शाम 5 से 7 बजे तक भजन संध्या होगी। इस मौके पर गणेश भगवान को दुर्बा (दूब) की माला भक्तों की ओर से अर्पित होंगी। फिर भगवान की आरती की जाएगी और उन्हें भोग लगाया जाएगा, भोग का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...