एल-ब्लाॅक हनुमान मंदिर में 6 जून तक रोज होगा योग
श्रीगंगानगर| महिला पतंजलि योग समिति द्वारा एल ब्लॉक स्थित हनुमान मन्दिर में रोजाना सुबह 6 से 7 बजे तक योग शिविर लगाया जा रहा है। योगाचार्य रंजना छाबड़ा ने बताया कि 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में साधकों को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा योग साधना कराई जा रही है। शिविर का समापन 6 जून को होगा। शिविर में दीपक नायक, कुमारी शिवाली, पूजा नागपाल, स्नेहलता, रेखा मित्तल द्वारा पावर योगा का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि महिला पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक मंगलवार को हुई, इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें अर्चना माहेश्वरी कोठारी को महामंत्री, रेखा मित्तल को कोषाध्यक्ष, मंजू मदान व कुमारी शिवानी को पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।