पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुश्तैनी मकान के मालिकाना हक को लेकर रिश्तेदारों में विवाद, मामला में थाने पहुंचा

पुश्तैनी मकान के मालिकाना हक को लेकर रिश्तेदारों में विवाद, मामला में थाने पहुंचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में एक पक्ष ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। कुछ लोग मंगलवार शाम जवाहरनगर पुलिस थाना पहुंचा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित भी जवाहरनगर पुलिस थाना पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि सिविल नेचर का केस होने के कारण पुलिस इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती। मनोज बंसल पुत्र गजानंद बंसल ने बताया कि अशोक नगर इलाके में परिवादी के पिता गजानंद बंसल पुत्र मनोहरलाल बंसल के नाम एक मकान था। यह मकान उनके पास था, जिसके चलते डेढ़ साल पहले वहां कंस्ट्रक्शन भी कराया गया था। तब किसी कारणवश मकान का काम बंद कराकर परिवादी के पिता ने ताला लगा दिया। तभी 14 अप्रैल 2018 को परिवादी के पिता गजानंद बंसल मकान की देखभाल करने मौके पर गए तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। मौके पर परिवादी के चाचा बाबूलाल का पुत्र नीरज बंसल और जवाहरनगर थाना पुलिस भी मौजूद थी। मनोज बंसल के अनुसार पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए नीरज बंसल को मकान पर काबिज करा दिया। वहीं थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक के अनुसार उक्त मकान गजानंद बंसल द्वारा भाई बाबूलाल बंसल को उपहार दिए जाने की जानकारी मिली है। इसकी नोटेरी द्वारा लिखा पढ़ी भी की हुई है।

खबरें और भी हैं...