- Hindi News
- National
- दुर्गा मंदिर मार्केट में युवती से छेड़छाड़ देरी से पहुंची पुलिस से ही उलझे लोग
दुर्गा मंदिर मार्केट में युवती से छेड़छाड़ देरी से पहुंची पुलिस से ही उलझे लोग
श्रीगंगानगर| दुर्गा मंदिर मार्केट इलाके में शनिवार शाम को किसी युवती के साथ छेड़छाड़ हो गई। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों का गुस्सा पुलिस पर ही फूट पड़ा। तभी मौके पर पहुंच जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझाइश कर मामला शांत किया। कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई ओम कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे दुर्गा मंदिर मार्केट में झगड़े की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही लोगों ने पुलिस पर देरी से पहुंचने के आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में राजीनामा होने के कारण कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।