श्रीगंगानगर| दैनिक भास्कर व स्पैंगल पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार से समर कैंप ‘द फुट प्रिंट’ का आगाज होगा। इसमें शामिल होने वाले विद्यार्थियों को घर से लाने व ले जाने के लिए फ्री बस सेवा दी जाएगी, जो शहर के विभिन्न प्रमुख इलाकों से मिलेगी। मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पुलिस अधीक्षक हरेंद्र महावर मौजूद रहेंगे। स्पैंगल स्कूल के संचालक नितिन अग्रवाल ने बताया कि कैंप सुबह 8 से 10:30 बजे तक चलेगा। निशुल्क समर कैंप 27 मई तक रीको स्थित स्पैंगल पब्लिक स्कूल प्रांगण में चलेगा। इसमें डांसिंग, स्केटिंग, मार्शल आर्ट्स, ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, रंगोली, सिंगिंग, नेल आर्ट्स, म्यूजिक, कंप्यूटर शिक्षा, क्रिकेट और फोटोग्राफी के हुनर सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण पाने वाले विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से स्केटिंग सीखने के लिए 20 हजार रुपए तक के स्केट्स फ्री दिए जाएंगे जो केवल स्कूल प्रांगण में सीखने के लिए इस्तेमाल किए जा सकेंगे। समर कैंप में दो आयु वर्ग बनाए गए हैं। इसमें 8 से 11 व 12 से 15 वर्ष आयु तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।
इन जगहों से मिलेगी निशुल्क बस सेवा : समर कैंप में आने व जाने के लिए छात्र छात्राओं को फ्री बस सेवा दी जा रही है। बस पुरानी आबादी स्थित स्पैंगल लिटिल वंडर स्कूल से सुबह 7:15 बजे, पुलिस लाइन से 7:20 बजे, जवाहर नगर स्थित स्पैंगल किड्स स्कूल से सुबह 7:15 बजे, कोडा चौक, बसंती चौक, अग्रसेन चौक व पायल टॉकीज से 7:15 बजे, चहल चौक से 7:50 बजे, कोड़ियोंवाली पुली से 7:45, अंबिका सिटी से 7:45 और मीरा चौक से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी। समर कैंप में शामिल होने वाले जो विद्यार्थी बस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें 5 मिनट पहले अपने स्टॉप पर पहुंचना होगा। बस की जानकारी के लिए 95712-43939, 99821-14492 व 97831-15222 पर संपर्क किया जा सकता है।