पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी के 3 दिन बाद ही जेवरात व नकदी लेकर दुल्हन फरार, नहीं लौटी तो दूल्हे ने कराया 4 लोगों पर केस

शादी के 3 दिन बाद ही जेवरात व नकदी लेकर दुल्हन फरार, नहीं लौटी तो दूल्हे ने कराया 4 लोगों पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्टूबर 2017 में हुई थी शादी

भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

शादी के 3 दिन बाद ही एक दुल्हन घर से बहाना बनाकर पीहर चली गई। साथ मेें गहने व नकदी भी ले गई। लंबे इंतजार के बावजूद दुल्हन वापस नहीं आई। आखिर दूल्हे ने दुल्हन व उसके पिता सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला चूनावढ़ थाना क्षेत्र के गांव 9-ए का है। चूनावढ़ थाना प्रभारी चंद्रजीतसिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव 9-ए निवासी अमरसिंह पुत्र शेरसिंह बाजीगर ने रिपोर्ट में बताया कि उसने अपने पुत्र रमेश का विवाह 6 अक्टूबर 2017 को बीकानेर जगदेववाला निवासी लक्ष्मी उर्फ छोटू पुत्री प्रेमाराम के साथ किया था। तब हनुमानगढ़ के शालूवाला निवासी पाला बाजीगर और कुंभाराम बाजीगर ने इस रिश्ते में मध्यस्थता कराते हुए लड़की वालों को 70 हजार रुपए और जेवरात दिलाए थे। परिवादी ने पुलिस को बताया कि शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन लक्ष्मी अपने भाई के बीमार होने का बहाना लगाकर पीहर चली गई। करीब चार-पांच दिन रुक वापिस ससुराल आई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन के गहने नहीं दिखने पर ससुराल में पूछताछ की तो पता चला कि दुल्हन अपने जेवरात व गहने पीहर ही छोड़ आई। कुछ दिन गुजरे तो दुल्हन का भाई फिर आकर लक्ष्मी को अपने साथ ले गया। दुल्हन को वापिस लाने के लिए ससुरालवालों ने कई दफा पंचायतें की, लेकिन पार नहीं पड़ी। इसके बाद दूल्हे के पिता ने कोर्ट में शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में दुल्हन लक्ष्मी, पिता प्रेमाराम, कुंभाराम व पाला बाजीगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

चूनावढ़ थाना क्षेत्र का मामला

खबरें और भी हैं...