श्रीगंगानगर| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर के निर्देशानुसार जेल मे निरुद्ध महिला बंदियों व उनके साथ निवासरत उनके बच्चों की शनिवार को स्वास्थ्य जांच की गई। विधिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से चल रहे दस दिवसीय विशेष अभियान के तीसरे दिन 19 मई को विभिन्न विधिक अधिकारों की जानकारी दी व फल वितरित किए गए। इस दौरान जिला अस्पताल की चिकित्सक टीम के अलावा जेल अधीक्षक राजपालसिंह व जेल की टीम मौजूद रही।