श्रीगंगानगर| कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय नई दिल्ली एवं एचसीएम रीपा जयपुर की ओर से इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर फ्रंट लाइन एंड कटिंग एज लेवल स्टेट गर्वमेंट एम्पलाइज कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम श्री आत्म वल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय में 26 मई तक चलेगा। शनिवार को एक दिवसीय एनजीओ विजिट का कार्यक्रम श्री जगदंबा अंध विद्यालय में हुआ। इसमें 70 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। विजय रोतेला ने दृष्टिहीनों को शिक्षा देने की संपूर्ण प्रक्रिया, पाठ्य सामग्री, उपकरण सहित विभिन्न मॉडल आदि के माध्यम से प्रशिक्षण देने की विधि बताई। इस मौके पर नोडल अधिकारी प्रेम प्रकाश गोयल, सहायक प्रशिक्षण नरेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे।
एनजीओ विजिट कार्यक्रम में शामिल हुए प्रशिक्षार्थी