पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरोड़वंश स्कूल में कॅरियर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ व सेमिनार आज

अरोड़वंश स्कूल में कॅरियर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ व सेमिनार आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| जवाहरनगर स्थित अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में रविवार सुबह 10 बजे कॅरियर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमीनार में अरोड़वंशी प्रशासनिक अधिकारी एवं शिक्षाविद् विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद करेंगे। विद्यार्थियों को रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के गुर सिखाएंगे। इस अवसर पर श्री अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट श्रीगंगानगर के तत्वावधान में अरोड़वंश कॅरियर इंस्टीट्यूट (एसीआई) का शुभारंभ भी होगा। इसमें सोमवार से नियमित कोचिंग दी जाएगी। ट्रस्ट अध्यक्ष कपिल असीजा ने बताया कि श्रीगंगानगर में पदस्थापित अरोड़वंश समाज के प्रतिष्ठित प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में शिक्षकों की सेवाभावी टीम द्वारा इस इंस्टीट्यूट में प्रतिभावान विद्यार्थियों को निशुल्क तैयारी करवाई जाएगी। आरएएस, शिक्षक ग्रेड प्रथम व द्वितीय तथा बैंकिंग से संबंधित बैच सोमवार से ही शुरू हो जाएंगे, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है।

खबरें और भी हैं...