भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर
आज के दौर में कृषि को विकसित करने और पर्यावरण सुरक्षित करने की सबसे ज्यादा जरूरत है। स्पैंगल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शनिवार को स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बूंद-बूंद सिंचाई, ज्वालामुखी विस्फोट, ओजोन परत का संक्षरण जैसे मॉडल बनाकर वर्तमान की इस आवश्यकता के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई। स्कूल संचालक नितिन अग्रवाल ने बताया कि विद्यार्थियों में बचपन से ही अविष्कार का हुनर विकसित करने के लिए स्कूल में यह नवाचार किया गया। विज्ञान, सामाजिक, इंग्लिश, गणित कला विषयों की इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें स्वचालित स्ट्रीट लाइट, हाईवे ब्रिज से बिजली पैदा करने, प्लास्टिक पानी टंकी से सस्ता व देसी कूलर तैयार करने व सोलर प्लेट से विद्युत उत्पादन करने जैसे मॉडल बनाए गए। इसके साथ ही सिस्टम, वाटर डेम, नर्व सेल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, मिनी रेफ्रिजरेटर अत्याधुनिक तकनीकों पर भी मॉडल प्रदर्शित किए गए। मुख्य अतिथि कामिनी अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि निर्मला लालगढ़िया थी। इस अवसर पर श्यामलाल अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, मुक्ता अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, मेघा गर्ग, प्रिंसीपल विष्णु स्वामी एवं अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।
श्रीगंगानगर. स्पैंगल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते लोग।