मोदी यूनिवर्सिटी की ओर से हुआ कार्यक्रम, रजिस्ट्रेशन किए
भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर
बेटियों के लिए महिला शिक्षा में अग्रणी लक्ष्मणगढ़ स्थित मोदी यूनिवर्सिटी की ओर से शनिवार को निशुल्क कॅरिअर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार शाम 5 से रात 8 बजे तक सुखाड़िया सर्किल स्थित प्राइम रेजिडेंसी होटल में आयोजित हुआ। इसमें प्रथम सत्र में कॅरिअर काउंसलिंग के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित माइंडलर संस्थान के परीक्षित ढांडा ने जयपुर स्थित फर्न होटल से वेब ब्रॉडकास्टिंग के जरिए छात्राओं से बात की। इस दौरान ढांडा ने छात्राओं व अभिभावकों को विशेष रूप से डिजाइन किए हुए 5 स्टेप मल्टी डायमेंशनल कॅरिअर असेसमेंट एंड काउंसलिंग सेशन द्वारा मार्गदर्शन दिया। ढांडा ने 150 फील्ड्स के बारे में छात्राओं को रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। इसमें उन्होंने छात्राओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, डिजाइन व फिल्म मेकिंग एंड एनिमेशन सहित अन्य फील्ड के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान ढांडा ने छात्राओं के सवालों का भी जवाब दिया। सेमिनार में उपस्थित असिस्टेंट प्रोफेसर स्कूल ऑफ डिजाइन तुषार गुप्ता ने बताया कि पहले दिन ही 10 से ज्यादा छात्राओं ने एडमिशन के लिए आवेदन किया। इसके अलावा अन्य कई छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन करने की बात कही। उन्होंने बताया कि अब यह छात्राएं मोदी यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट के लिए 26 मई को एपीयर होंगी। इसी कड़ी में मार्केटिंग एंड एडमिशन के डायरेक्टर भरत चौहान ने बताया कि यह काउंसलिंग जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर एवं मोदी यूनिवर्सिटी के कैंपस में आयोजित की गई।
कॅरिअर काउंसलिंग सेमिनार में उपस्थित छात्राएं व अभिभावक।