श्रीगंगानगर| भारतीय दलित समाज उत्थान संघ की सभा बापू नगर स्थित शुगर मिल परिसर में हुई। सभा में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश, विशिष्ट अतिथि हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दराम, हरियाणा प्रदेश महासचिव बलवान सिंह तथा राजाराम ने विचार रखे। वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन को आपसी सामाजिक तालमेल से पूरा करने का आह्वान किया। विजय वाल्मीकि को भारतीय दलित समाज उत्थान प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया।