श्रीगंगानगर| हनुमानगढ़ रोड स्थित सफेद चूहों वाले मनोकामना सिद्धि गणेश मंदिर में 20 मई को सुबह 7:30 बजे भगवान श्रीगणेश का पुष्य स्नान व सवामन पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। मुख्य यजमान राकेश नारंग होंगे। संचालक घनश्याम सर्राफ ने बताया कि सुबह विधि-विधान से मंत्रों का उच्चारण कर भगवान गणेश को दुग्धाभिषेक व पंचामृत से अभिषेक होगा। फिर उनका विशेष शृंगार करके सिंदूर का चोला चढ़ाया जाएगा। प्रवक्ता आकाश गुंबर ने बताया इसके बाद भगवान को भोग लगाकर इसका प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।