पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 से 10 जून तक गांव बंद आंदोलन के लिए प्रचार में जुटे किसान

1 से 10 जून तक गांव बंद आंदोलन के लिए प्रचार में जुटे किसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| लगभग पौने दो सौ किसान संगठनों का राष्ट्रीय किसान महासंघ 1 से 10 जून तक राष्ट्रीय स्तर पर गांव बंद आंदोलन करेगा। महासंघ के घटक गंगानगर किसान समिति संयोजक रणजीत सिंह राजू, सहसंयोजक विक्रमजीत सिंह शेर गिल श्रीकरणपुर ब्लॉक सचिव समीर साहू, महेंद्र जाखड़, गुरप्रीत सेखों, दीप मंडा, सूरतगढ़ से किसान नेता सत्यप्रकाश सियाग एवं राजू जाट ने कई गांवों में प्रचार किया।

नेताओं ने गांव नरसिंहपुरा, मांझूबास, खूनी चक एवं भगवानगढ़ में किसानों से संपर्क कर गांव बंद में शामिल होने का आह्वान किया। आंदोलन के तहत दस दिन तक किसान ना तो माल खरीदेंगे और ना ही अपना माल बेचेंगे।

खबरें और भी हैं...