श्रीगंगानगर| दैनिक भास्कर व स्पैंगल पब्लिक स्कूल के समर कैंप द फुट प्रिंट के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह रहा। उत्साहित नन्हे-मुन्नों ने संगीत कक्षा में खूब आनंद उठाया। वहीं, मार्शल आर्ट्स क्लास में उन्होंने आत्मरक्षा के गुर भी सीखे। छात्र-छात्राओं को स्कूल ले जाने और वापस छोड़ने के लिए शहर व ग्रामीण इलाकों के बस की सुविधा दी जा रही है। सुबह 8 बजे से शुरू होने वाले इस कैंप में शामिल होने के लिए नन्हे-मुन्ने अपने माता पिता के साथ बस स्टॉप पर पहुंचे और फिर रीको स्थित स्पैंगल पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां बच्चों को उनके आयु वर्ग और थीम के अनुसार अलग-अलग ग्रुप में बांटकर उनका प्रशिक्षण शुरू किया गया। इस मौके पर प्रबंधक नितिन अग्रवाल, प्रधानाचार्य विष्णु स्वामी सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
दैनिक भास्कर व स्पैंगल पब्लिक स्कूल के समर कैंप में बच्चों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे छात्र-छात्राएं
पर्सनेलिटी डिवलेपमेंट में वीडियो फिल्म के जरिए विद्यार्थियों को चलने व बाेलने के हुनर सिखाए
समर कैंप में पर्सनेलिटी डिवलेपमेंट कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। इसमें मंगलवार को विद्यार्थियों को प्रारंभिक तौर पर छोटी-छोटी वीडियो फिल्म दिखाई गई और उन्हें चलने व बोलने के हुनर सिखाए गए। छात्र-छात्राओं को बताया कि व्यक्ति की पहचान उसकी बोलचाल और रहन-सहन से होती है। इसका सामने वाले व्यक्ति पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। वहीं, आर्ट्स एंड क्राफ्ट क्लास में बच्चों को घर में खराब पड़ी बोतल, प्लेट और दूसरे अनुपयोगी सामान का इस्तेमाल करके विभिन्न जरूरत का सामान बनाना सिखाया गया। इसके साथ जुंबा जुंबा डांस, कत्थक, गिटार, तबला कक्षाओं में भी विद्यार्थी झूमते गाते रहे।
कैंप की गुणवत्ता के कारण रजिस्ट्रेशन के लिए और लोग भी पहुंचे : समर कैंप में शामिल होने के लिए 19 मई तक ही रजिस्ट्रेशन किए जाने थे। लेकिन कैंप की गुणवत्ता और मिलने वाली सुविधाओं के चलते सोमवार को भी स्कूल में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। माता-पिता अपने बच्चों को साथ लेकर पहुंचे और रजिस्ट्रेशन करवाए। अभिभावकों ने दैनिक भास्कर व स्पैंगल पब्लिक स्कूल के इस कैंप को खूब सराहा।
फ्री मेडिकल कैंप में आज किया जाएगा स्वास्थ्य परीक्षण : समर कैंप में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार को स्कूल प्रांगण में फ्री मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। स्कूल प्रबंधक नितिन अग्रवाल ने बताया कि होम्योपैथिक मेडिकल काॅलेज जन सेवा हॉस्पिटल टीम की ओर से सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसमें डा. आरके विश्वास, डा. पुष्पेंद्र कुमार, डा. कृष्ण गोपाल व नर्सिंग स्टाफ शिव दया अपनी सेवाएं देंगे।