पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए रावतसर थाने के एएसआई का कोर्ट में चालान पेश

60 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए रावतसर थाने के एएसआई का कोर्ट में चालान पेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

60 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए राजस्थान पुलिस के एएसआई के खिलाफ सोमवार को एसीबी मामलों की विशेष अदालत में चालान पेश किया गया है। आरोपी को बीकानेर एसीबी की टीम ने 22 दिसंबर 2017 काे गिरफ्तार किया था। मामले की जांच श्रीगंगानगर एसीबी चौकी को सौंपी गई थी। जांच अधिकारी एएसपी राजेंद्र डिढारिया ने बताया कि रावतसर थाना के तत्कालीन एएसआई सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के मीरड़ गांव निवासी जगदीश राजपूत पुत्र उम्मेदसिंह के खिलाफ रावतसर थाना क्षेत्र के गांव सरदारपुरा खालसा निवासी दलीपकुमार पुत्र गणपतराम ने एसीबी बीकानेर को शिकायत की थी। इस शिकायत का बीकानेर एसीबी एएसपी गणेशनाथ सिद्ध ने सत्यापन करवा लिया लेकिन इसके बाद वे अवकाश पर चले गए। 22 दिसंबर 2017 को आरोपी एएसआई ने परिवादी को रिश्वत की रकम 60 हजार रुपए देने थाने में बुलाया। बीकानेर एसीबी चौकी से सीआई मनोज मूंड ने आरोपी एएसआई को दोपहर 12:15 बजे थाना के अनुसंधान कक्ष में परिवादी से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जांच श्रीगंगानगर चौकी को सौंपी गई। अनुसंधान पूरा कर आरोपी एएसआई के खिलाफ एसीबी मामलों की विशेष अदालत में सोमवार को चालान पेश किया गया है।

खबरें और भी हैं...