भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
शहर की भांभू कॉलोनी का एक व्यक्ति सोमवार को कालूवाला गांव के निकट जाकर नहर में कूद गया। परिजनों ने बताया कि मनोहर कुक्कड़ (45) सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर से स्कूटी लेकर निकले थे। परिजन अभी तलाश कर ही रहे थे कि 10:15 बजे कालूवाला हैड से कुक्कड़ के नहर में कूदने की जानकारी मिली। परिजनों के अनुसार नहर के आसपास के लोगों ने बताया कि उन्हें बचाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बचा नहीं पाए। परिजन अपने ही स्तर पर रात तक नहरों में उनी तलाश कर रहे थे। मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को भी दी गई।