श्रीगंगानगर| जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, श्रीगंगानगर के शिष्टमंडल ने प्रबंध निदेशक, जोधपुर डिस्कॉम, जोधपुर के नाम 9 सूत्री मांग-पत्र अधीक्षण अभियंता को सौंपा। जिला महामंत्री व डिस्कॉम उपाध्यक्ष बलौर सिंह ने बताया कि श्रमिक संघ ने कर्मचारियों की समस्याएं शीघ्र हल करने की मांग की है, अन्यथा संगठन की ओर से 28 मई को जोधपुर मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना लगाया जाएगा। शिष्टमंडल में अध्यक्ष सुदर्शन नागपाल, मंत्री बलजीत सिंह, पवन मिड्ढा, नरेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र पचेरवाल, रमेश लाकड़ी, राजीव वर्मा एवं रामकुमार उपस्थित थे।