श्रीगंगानगर| करणी सेना बीकाणा का शिष्टमंडल यशपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में नगरपरिषद के कार्यवाहक आयुक्त से मिला। ज्ञापन के जरिए आयुक्त से शहर के नाले-नालियों की सफाई करवाने एवं वार्ड नं. 2 लेबर कॉलोनी की चरमराई सफाई व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की गई।