श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता सोमवार को दौलतपुरा, 6एच, संगतपुरा, मिर्जेवाला व 7एफ आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीण जीवन से रूबरू हुए। अनुभूति संयोजक कपिल सिहाग ने बताया कि गरीब शोषित पीड़ित लोगों के दर्द को विद्यार्थी वर्ग समझ कर उसका अनुभव कर सके, इस उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।