पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृषि विभाग ने आरएसीपी में दिए 3.69 करोड़ 75 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेंगे रोटावेटर

कृषि विभाग ने आरएसीपी में दिए 3.69 करोड़ 75 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेंगे रोटावेटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| जिले में विश्व बैंक वित्त पोषित राजस्थान कृृषि प्रतिस्पर्धात्मक परियोजना (आरएसीपी) की वार्षिक कार्य योजना में 3 करोड़ 69 लाख रुपए मंजूर हुए हैं। जैड डिस्ट्रीब्यूटरी क्षेत्र में यह योजना लागू है। योजना केवल सतही जल के कुशलतम उपयोग के लिए चल रही है। जैड के किसानों को बदलते मौसम में कृृषि की उत्पादकता बढ़ाने, विपणन एवं मूल्य संवर्धन से कृृषि आय में बढ़ोतरी, कृषकों को संगठित कर उनकी क्षमता बढ़ाने आदि बिंदुओं के आधार पर यह योजना चल रही है। योजना के यंत्रीकरण गतिविधि के तहत 35 रोटावेटर 75 प्रतिशत अनुदान पर केवल परियोजना क्षेत्र के कृषकों को वितरित किए जाएंगे। इसके लिए किसानों की फाइलें, संबंधित कृषि सुपरवाइजरों के माध्यम से 5 जून से पूर्व कृषि विभाग के एडी ऑफिस में जमा करवाई जा सकती हैं।

खबरें और भी हैं...