पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रायसिखों को अनुसूचित जाति में शामिल करवाने की बनाई रूपरेखा

रायसिखों को अनुसूचित जाति में शामिल करवाने की बनाई रूपरेखा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. रायसिख महासभा की कार्यकारिणी की बैठक नेहरू पार्क में संयोजक कश्मीर सिंह भट्टी की अध्यक्षता में हुई। इसमें रायसिख समाज की विभिन्न समस्याओं व मांगों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। रायसिख जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करवाने के लिए आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। टीम 10 जून से घर-घर, गांव-गांव जाकर समर्थन जुटाएगी। भट्टी ने बताया कि बैठक में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह अगस्त माह में शुरू करवाने का निर्णय लिया गया है। इसमें कक्षा 10 व 12 व ग्रेजुएशन में 70% से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों को व राजकीय सेवा में नवनियुक्त प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...