श्रीगंगानगर। कांग्रेस जनों ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी नए भारत के निर्माता थे। संचार एवं कंप्यूटर क्रांति में उनकी पहल को हमेशा याद किया जाएगा। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान कांग्रेस के सह प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की प्रगति में अमिट योगदान दिया। 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार, पंचायत राज में आरक्षण उनकी देन है। इस अवसर पर जिला प्रभारी राजीव अरोड़ा, सह प्रभारी मनीष धारणियां एवं जगदीश वर्मा, शंकर पन्नू, गुरमीत सिंह कुन्नर, राजकुमार गौड़, सोहनलाल सिंगाठिया, कश्मीरीलाल जसूजा, जगदीश जांदू, सुरेंद्र दादरी, मनिन्द्र कौर नंदा, शिवदयाल गुप्ता आदि मौजूद थे।