श्रीगंगानगर| स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को एमडी विश्वभारती, हिंदुस्तान स्काउट व गाइड व जैन आईटीआई के स्काउट कैडेट ने विनोबा बस्ती पार्क में सफाई अभियान चलाया। इसमें छात्रों ने पार्क की साफ-सफाई की और वहां मौजूद लोगों को भी प्रेरित किया कि वह किसी भी तरह का कचरा कूड़ेदान में ही डालें। इसके बाद चाय व्यापार संघ की ओर से गमलों में पौधे लगाए गए। अभियान के तहत शाम को गायत्री परिवार के सहयोग से जनमानस के स्वास्थ्य, हरा-भरा गंगानगर व लोक कल्याण के लिए दीप यज्ञ किया गया। इस दौरान पंकज नागपाल, प्रेम चुघ, अध्यक्ष विकास गुप्ता, सचिव विवेक शर्मा, दीपक कौशिक, बनवारी लाल समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।