श्रीगंगानगर| जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल मटका चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान डीईओ शिवराम यादव ने विद्यालय में चल रहे खेलकूद प्रशिक्षण, समाजोपयोगी तथा समाज सेवा शिविरों की गतिविधियों की जांच की। उन्होंने छात्राओं को खाली समय का सदुपयोग करते हुए समाजसेवी काम करने को कहा और पर्यावरण के लिए जागरुक किया। इस मौके पर स्कूल की नई प्रिंसीपल नम्रता चलाना ने भी सोमवार को कार्यभार संभाला। इस दौरान प्रेमप्रभा जैन, चरणजीत कौर, समिता असवाल, शशि पांडे, ललिता शर्मा, सुशील अग्रवाल, वेद पाहवा, सुरेश नागर समेत स्कूल का विभिन्न स्टाफ व प्रशिक्षण शिविर में शामिल छात्राएं मौजूद रहे।