श्रीगंगानगर| जिला परिषद व पंचायत समिति में तैनात मनरेगा संविदा कर्मियों व मंत्रालयिक कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे तथा जिला परिषद के आगे छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाया। इसके बाद इन लोगों ने सीईओ जिला परिषद व विकास अधिकारी को मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपें। ज्ञापन में पंचायती राज विभाग द्वारा वर्ष 2013 में जारी की गई कनिष्ठ लिपिक भर्ती एवं एसएसआर भर्ती को पुन: चालू कर पूर्ण करवाने एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों के कैडर रिव्यू के संबंध में राज्य सरकार द्वारा परिपत्र जारी करवाने आदि मांगें पूरी करने का आग्रह किया है। छबील में राकेश सहारण, रणजीत सिंह, राय साहब, कपिल असड़ी, छिंद्रपाल सिंह, मोहन रिवाड़, नीतू मिढ्ढा, प्रतिमा, राहुल सुथार, नंद किशोर, प्रदीप सिंह भाटी, वीरेंद्र जाखड़ आदि ने लोगों को ठंडा मीठा जल पिलाया।