घायल व्यक्ति की प|ी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
श्रीगंगानगर| सुखाड़िया शॉपिंग सेंटर में गत गुरुवार को फायरिंग कर जानलेवा हमले के प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। शंकर कॉलोनी निवासी सरिता देवी प|ी ओमप्रकाश उर्फ बिट्टू ने ज्ञापन में बताया कि राजस्थान पुलिस के निलंबित कर्मचारी अशोक बिश्नोई की पुलिस में अच्छी पैठ है। इस वजह से पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी अपने गुर्गों के साथ सरेआम घूम रहा है। साथ ही परिवादी के परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। परिवादिया ने बताया कि करीब दो साल पहले ओमप्रकाश उसके पति को जबरन उठा कर ले गया था और खाली स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा प्रोपर्टी अपने नाम करा ली थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस थाना में 25 नवंबर 2015 को मुकदमा नंबर 530/2015 दर्ज कराया गया था।