श्रीगंगानगर| सुदामानगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित जागरण में रातभर शीश के दानी का गुणगान चलता रहा। इस मौके पर बाबा का विशेष शृंगार कर उन्हें सवामणियों का भोग लगाया गया। इसके बाद भजन गायकों ने “दीनानाथ मेरी बात.....” सांवरे की महफिल को ....”मोरछड़ी का झाड़ा जैसे भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रवक्ता संदीप शेरेवाला ने बताया कि भजन गायक पवन सेठी, अनिल अग्रवाल, सिमरन अरोरा, सपना शर्मा ने बाबा का गुणगान किया। इस दौरान “बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ व कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ भी दिलाई गई।