श्रीगंगानगर| अंबेडकर चौक स्थित प्राचीन मंदिर बाबा सीताराम आश्रम के संस्थापक बाबा सीताराम की पुण्यतिथि पर 24 मई को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। गद्दीनशीन महंत बाबा रामेश्वर दास ने बताया कि 23 मई को सुबह 8 से 11 ब्राह्मणों के सान्निध्य मे अखंड रामचरित मानस का पाठ शुरू होगा, जिसका समापन 24 को सुबह 8 बजे होगा। इसके बाद 8:30 बजे हवन किया जाएगा और आश्रम परिसर में अटूट भंडारा लगाया जाएगा।