श्रीगंगानगर| नागौरी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने नई धानमंडी के सुपरवाइजर पर रुपए लेकर मंडी में रेहड़ियां लगवाने का आरोप लगाते हुए एडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। आत्माराम की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि वह राबड़ी व छोले कुल्चे की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। मंडी सुपरवाइजर मंडी में रेहड़ी लगाने की एवज में 100 रुपए हर दिन के मांगता है। रुपए नहीं देने पर परेशान करने की धमकी देता है। पीड़ित ने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।