पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्यूटी पार्लर पर दुष्कर्म, एक युवती सहित दो पर केस दर्ज

ब्यूटी पार्लर पर दुष्कर्म, एक युवती सहित दो पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संंवाददाता|श्रीगंगानगर

कोतवाली थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के निकट काम की तलाश में गई युवती से एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना पुलिस के अनुसार युवती ने बताया कि गत 18 मई को वह काम के लिए दुर्गा मंदिर के निकट स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर गई थी।

वहां काम की बात कर निकलने लगी तो मौके पर मौजूद करिश्मा नामक अन्य युवती ने पार्लर में आए एक व्यक्ति की मसाज करने का कहकर अंदर केबिन में भेज दिया। केबिन में पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान करिश्मा ने उस व्यक्ति का सहयोग किया। पुलिस ने मामले की तस्दीक कर संबंधित व्यक्ति और करिश्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...