श्रीगंगानगर| ग्राम पंचायत 4 एमएल के अटल सेवा केंद्र में सोमवार को ग्राम पंचायत 5 ई छोटी का राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर लगाया गया। शिविर का शाम को कलेक्टर ज्ञानाराम ने औचक निरीक्षण किया। तब सभी कर्मचारी अपना बस्ता बांधने की तैयारी कर रहे थे। कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को फटकार लगाई। इससे पहले सुबह एसडीएम यशपाल आहूजा, तहसीलदार सुरेन्द्र पारीक,सरपंच मीनू लिंबा, 5 ई सरपंच संगीता सिंगाठिया, डायरेक्टर सोनू पटीर सहित ग्रामवासियों ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर मेंे लोगों ने राजस्व संबंधी प्रकरण रखे। इन प्रकरणों में समाधान को लेकर दस्तावेजी कार्रवाई की गई। इसके अलावा भी अनेक मुद्दों को लेकर लोग पहुंचे, जिन पर भी चर्चा की गई। शिविर में सेवानिवृत्त एक्सईएन यूआईटी रामकुमार डूडी, भाजपा नेता प्रहलाद राय टाक, धनपत जाखड़, जयचंद लिंबा, राजू सिंगाठिया, पूर्व सरपंच रणजीत ढुंढाड़ा, रमेश लिंबा, पटवारी ओमप्रकाश सहारण, उपसरपंच अश्वनी खुड़िया आदि मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में आते-जाते रहे।