श्रीगंगानगर| 26 जीजी ग्राम सेवा सहकारी समिति में 26 मई को लगने वाले फसली लोन माफी शिविर का उद्घाटन सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक करेंगे। शिविर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बजट घोषणा के तहत सहकारी बैंकों से 50 हजार तक के फसली लोन माफ करने की घोषणा के मद्देनजर लगाया जाएगा। विभाग के कार्यवाहक डिप्टी रजिस्ट्रार दीपक कुक्कड़ ने बताया कि सोमवार को मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों तथा सहकारिता विभाग के अफसरों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिशा-निर्देश दिए हैं। जिले में शिविर तीन चरणों में होंगे।