श्रीगंगानगर| शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा ने गुरुवार को जिला अाबकारी अधिकारी करतार सिंह पूनिया व सहायक आबकारी अधिकारी भूपेंद्र सिंह के साथ एक बैठक की। छाबड़ा ने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार ने जिला स्तर पर शराबबंदी समस्याओं के समाधान के लिए कमेटियां गठित की हुई है। इसमें विधायक, कलेक्टर, एसपी और जिला आबकारी अधिकारी सहित कई अधिकारी शामिल हैं, लेकिन कमेटी की बीते 3 साल में बैठक ही नहीं हुई। छाबड़ा ने पूनिया को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें शहर और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में रात 8 बजे के बाद ज्यादातर शराब की दुकानों से अवैध बिक्री के बारे में बताया।