पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीगंगानगर| महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में गुरुवार को

श्रीगंगानगर| महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में गुरुवार को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में गुरुवार को दुर्गा मंदिर के नजदीक आदर्श पार्क में नन्हे मुन्नों को आत्म रक्षा के गुर सिखाए गए। जिला प्रभारी रंजना छाबड़ा ने बताया कि एसपी हरेंद्र महावर व सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित के निर्देश के बाद बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाये जा रहे हैं। शिविर 28 मई तक लगातार जारी रहेगा, जो शाम 7:30 से 8 बजे तक चलाया जा रहा है। 15 दिवसीय शिविर में आदर्श नगर पार्क समिति के सदस्य एवं महिला पतंजलि योग समिति की बहनें सहयोग कर रही हैं। इसके अलावा कांस्टेबल भागवती व निर्मला के निर्देशन में बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाते हैं। इस निशुल्क शिविर के अंत में प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर पूरी निशुल्क है।

खबरें और भी हैं...