पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाईकर्मी भर्ती; 148 पदों के लिए 2886 आवेदन, जनरल के 132 व एससी के 2201

सफाईकर्मी भर्ती; 148 पदों के लिए 2886 आवेदन, जनरल के 132 व एससी के 2201

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

नगरपरिषद में सफाई कर्मियों के 148 पदों के लिए कुल 2886 लोगों ने आवेदन पत्र जमा कराए हैं। इनमें बड़ी संख्या में उच्च शिक्षित अभ्यर्थी भी शामिल हैं। सवर्ण जातियों के लोग भी सफाईकर्मी बनने को आवेदन कर रहे हैं। नगर परिषद के सचिव लाजपत बिश्नोई ने बताया कि बुधवार को शाम 5 बजे तक आवेदन लिए गए। वहीं गुरुवार दिनभर अभ्यर्थियों की कैटेगरी वाइज सूची बनाने में दिन निकला। शाम को यह सूची डीएलबी भिजवाई गई है। इसमें एससी के 2201, एसटी के 269, जनरल के 132 व ओबीसी के 284 अभ्यर्थियों के आवेदन शामिल हैं। सफाईकर्मी बनने के लिए महज साक्षर होना ही पर्याप्त है, पर इसके लिए बीए, बीएड, सीपीएड, एमए, एमसीए और आईटीआई कर चुके अभ्यर्थी भी दौड़ में शामिल हो गए हैं। कुल जमा हुए करीब आवेदनों में महिला आवेदकों की संख्या लगभग 400 है। मजेदार बात यह कि परिषद ने करीब 4400 फार्मों की बिक्री की, लेकिन निर्धारित समय तक केवल 2886 ही आवेदन जमा हुए।

जनरल अभ्यर्थी बोले- सफाई कर्मी पद की परिभाषा बदल गई है, संकोच नहीं : भर्ती सभी के लिए खुली होने से बेरोजगारों ने बिना संकोच आवेदन किए हैं। जनरल, ओबीसी व एससी-एसटी कैटेगरी में अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। जवाहरनगर निवासी अशोक शर्मा व अमित ने आवेदन जमा कराते हुए कहा कि इस भर्ती का मतलब यह नहीं है कि वह गंदगी ही उठाएगा। अब सफाईकर्मी की परिभाषा बदल गई है। यानी योग्यता के अनुसार भी नगर पालिकाओं में काम दे दिया जाता है। कुछ अभ्यर्थियों ने पारिवारिक कारण तो कुछ ने बेरोजगारी के चलते सफाई कर्मी बनने के लिए आवेदन किया है।

खबरें और भी हैं...