पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार जैड में रोड नहीं बनाने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

चार जैड में रोड नहीं बनाने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. सार्वजनिक निर्माण विभाग को ज्ञापन देते 4जैड के लोग।

श्रीगंगानगर| गंगानगर युवा मोर्चा के बैनर तले ग्राम पंचायत 4 जैड के ग्रामीणों ने वार्ड नंबर 5 में डामर रोड बनवाने के लिए गुरुवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसई से मिलकर मांग उठाई कि इस सड़क का निर्माण कराया जाए। गंगानगर युवा मोर्चा के देवकरण नायक ने बताया कि यह 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क है और यह गौरव पथ में मंजूर हुई थी, लेकिन बाद में विभाग ने बताया कि गौरव पथ पंचायत मुख्यालय पर बनाया जा सकता है, इसलिए गौरव पथ नहीं बनाकर डामर वाली सड़क बनाई जाएगी। इस बात के एक साल बीतने के बाद भी अभी तक सड़क का निर्माण नहीं शुरू हुआ। इस कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है और आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है।

खबरें और भी हैं...