- Hindi News
- National
- गांजा सप्लाई का आरोपी था नशेड़ी, रुपए नहीं होने पर बेचने का काम भी करने लगा
गांजा सप्लाई का आरोपी था नशेड़ी, रुपए नहीं होने पर बेचने का काम भी करने लगा
श्रीगंगानगर| गांजा सप्लाई के आरोप में पकड़ा आरोपी शंकरदास पहले खुद नशा करता था। रोजाना नशे के लिए रुपए नहीं होने के कारण वह नशा बेचकर नशा पूर्ति करने लगा। यह बात आरोपी ने रविवार को रिमांड के दौरान पूछताछ में बताई। मामले में जांच कर रहे जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस ने प्रशिक्षु आईपीएस राजेश मीणा के नेतृत्व में शनिवार देर रात महाराजा गंगासिंह चौक पर वार्ड नंबर 50 निवासी शंकरदास पुत्र रामचंद्र को एक किलो 400 ग्राम अवैध गांजे सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया और सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार शंकरदास का आपराधिक रिकॉर्ड जांचा जा रहा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हनुमानगढ़ इलाके से गांजा लाकर यहां छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर सप्लाई करता था।