पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरसाती मौसम को देखते हुए गंदे नाले साफ कराने की मांग

बरसाती मौसम को देखते हुए गंदे नाले साफ कराने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्टर ज्ञानाराम से मुलाकात कर शहर की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की। अध्यक्ष बंशीधर जिंदल, संरक्षक मनिंदरसिंह मान व महामंत्री रामगोपाल पांडुसरिया ने कलेक्टर को बताया कि बरसात का मौसम आ रहा है। मौसम विभाग द्वारा भी लगातार चेतावनियां जारी की जा रही हैं। नगर परिषद व जिला प्रशासन द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। हालात ये हैं कि अभी तक नालों की डिसिल्टिंग नहीं हुई है। अतिक्रमण हटे स्थल पर सड़क नाली की कोई व्यवस्था नहीं है। सफाई व्यवस्था चोपट हो गई है, आवारा पशुओं की वजह से सभी परेशान हैं।

खबरें और भी हैं...