पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेदांता में 3 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आज से

मेदांता में 3 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| मेदांता सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल श्रीगंगानगर की ओर से शुक्रवार से तीन दिवसीय निशुल्क सिर व रीढ़ की हड्डी रोग जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन नाथांवाली में स्थापित नवनिर्मित हॉस्पिटल परिसर में 20 मई तक किया जाएगा। हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. हरमन लूणा ने बताया कि शिविर में संदीप सिहाग सेवाएं देंगे। शिविर रोजाना सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा। इसमें सिर व रीढ़ की हड्डी रोग जैसे सिरदर्द, सिर की गांठ, उलटी, चक्कर आना, जी मचलना, अचानक बेहोश हो जाना, लडख़ड़ाकर चलना, एक साइड में सूनापन, कमजोरी महसूस होना, बच्चों के सिर का आकार बढ़ना, बच्चों का सुस्त रहना व गर्दन में दर्द होना, गर्दन में खिंचाव रहना, हाथों का सुन होना, हाथों की अंगुलियों की पकड़ कम होना तथा कमर से संबंधित मरीजों को परामर्श देकर उनकी बीमारियों से संबंधित जांचें किफायती दरों पर की जाएंगी।

खबरें और भी हैं...