श्रीगंगानगर| राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जयपुर में हुई। इसमें श्रीगंगानगर से प्रदेश संयुक्त मंत्री संजीव बेदी व इंद्राज जाखड़, जिलाध्यक्ष जसकरण बराड़ समेत विभिन्न शिक्षक पहुंचे। संजीव बेदी ने बताया कि प्रांतीय बैठक में श्रीगंगानगर में आ रही शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। प्रशिक्षण शिविर को गैर आवासीय करने, डीपीसी की खामियां दूर करने, विद्यालयों में एसएसए से बिजली के बिलों का वजन आवंटन करने, कुक कम हेल्पर का मानदेय न्यूनतम करने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने जैसी विभिन्न मांगे उठाई गई।