पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सदभावनानगर में कई दिन से पेयजल सप्लाई बाधित, लोग हो रहे परेशान

सदभावनानगर में कई दिन से पेयजल सप्लाई बाधित, लोग हो रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| सदभावना नगर इलाके में लंबे समय से चल रही पीने के पानी की समस्या के निस्तारण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलदाय विभाग की मंत्री किरण माहेश्वरी को ज्ञापन भेजा। चंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि इस इलाके में पीने के पानी की समस्या लंबे समय से चल रही है। जस्सा सिंह मार्ग से लेकर सद्भावना नगर तक क्षेत्र में बसी कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। आर्थिक रूप से समर्थ लोग पानी के टैंकर मंगवा लेते हैं, लेकिन जरूरतमंद परिवारों को हैंडपाइप के फ्लोराइड युक्त पानी के सहारे रहना पड़ता है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने इस समस्या का निस्तारण जल्दी करने की मांग की।

खबरें और भी हैं...