पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालाजी भजन मंडल ने प्यासे पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

बालाजी भजन मंडल ने प्यासे पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. झांकी वाले बालाजी मंदिर में शुरू हुआ परिंडे बांधने का अभियान

श्रीगंगानगर| सिद्धपीठ श्रीझांकीवाले बालाजी मंदिर की समिति के सदस्यों ने भयंकर गर्मी से पक्षियों को निजात दिलाने के लिए परिंडा अभियान शुरू किया गया हैं। इसकी शुरूआत गुरुवार को मंदिर में श्रीबालाजी महाराज की पूजा-अर्चना करके हुई। इसके बाद सदस्यों ने पुरानी आबादी के ग्रीन पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। सेवादार प्रेम अग्रवाल ने बताया कि गर्मी में बेजुबान जीवों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है, इसलिए भजन मंडल की ओर से परिंडे बांधने का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान को लगातार चलाया जाएगा, जिससे कि भयंकर गर्मी में पक्षियों की जान बचा सके। सेवादार शंकरलाल चौधरी व पुजारी सुरेंद्र सिंगल ने बताया कि इसके साथ ही लोगों को भी प्रेरित किया जाएगा, कि वह इस अभियान में शामिल हों। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रीबालाजी भजन मंडल की महिला मंडल की सेवादार व वार्डवासी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...