पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीगंगानगर| रेलवे के सीनियर डीसीएम अभय शर्मा रविवार दोपहर श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर| रेलवे के सीनियर डीसीएम अभय शर्मा रविवार दोपहर श्रीगंगानगर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| रेलवे के सीनियर डीसीएम अभय शर्मा रविवार दोपहर श्रीगंगानगर पहुंचे तथा यहां रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। प्लेटफार्मों पर उन्होंने सफाई व्यवस्था देखी तथा व्यवस्था में सुधार के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्रतीक्षालयों व अन्य यात्री सुविधाओं को भी देखा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली से रेलवे की टीम बीकानेर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के निरीक्षण के लिए आने वाली है। इसी के तहत मंडल स्तरीय अधिकारी रेलवे स्टेशनों पर व्यवस्थाओं के सुधार के लिए नियमित रूप से पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...