श्रीगंगानगर| बीएससी एग्रीकल्चर में प्रवेश के लिए बीएससी एग्रीकल्चर की संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को हुई। इसमें 2194 छात्र छात्राएं शामिल हुए। नोडल अधिकारी व कृषि अनुसंधान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उम्मेद सिंह शेखावत ने बताया कि महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान के जरिए रविवार को शहर के तीन केंद्रों पर यह परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 2221 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 27 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11 से 1 बजे की पारी में हुई।