श्रीगंगानगर। पुलिस ने रविवार शाम को एसएसबी रोड पर एक साथ कार्रवाई करते हुए दो क्रिकेट बुकी पकड़ी है। सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार जिले में क्रिकेट बुकियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने एक कार्रवाई में नरेंद्र और सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन, एक टीवी और लाखों रुपए के हिसाब-किताब का रजिस्टर बरामद किया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में विक्रम और श्रवण नामक व्यक्तियों को काबू कर एक अटेची, करीब 20 मोबाइल और एक लेपटॉप सहित हिसाब किताब का रजिस्टर जब्त किया है।
सीओ सिटी ने सदर थाना क्षेत्र में पकड़ी क्रिकेट बुकी।