श्रीगंगानगर। भगतसिंह चौक सबस्टेशन से जुड़े ब्लाक एरिया फीडर की सप्लाई सोमवार सुबह 8 से 1 बजे तक बंद रहेगी। जेईएन विकास बिश्नोई ने बताया कि इस दौरान सजग अभियान के तहत जर्जर पोल बदलने का काम किया जाएगा। इसके चलते पी ब्लाक, एच ब्लाक, हरमिलापी कालोनी, दुर्गा मंदिर क्षेत्र, विनोबा बस्ती, रमेश चौक व आसपास के क्षेत्र की सप्लाई 5 घंटे तक बंद रहेगी। वहीं 33केवी जेसीटी मिल जीएसएस की सप्लाई सुबह 8 से 11 बजे तक बंद रहेगी। जेईएन शिव प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि इस दौरान नया पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके चलते जीएसएस से जुड़े सभी क्षेत्रों की सप्लाई सोमवार सुबह 3 घंटे बंद रहेगी।