पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को दिए नौकरी व बिजनेस में कामयाबी के टिप्स

बच्चों को दिए नौकरी व बिजनेस में कामयाबी के टिप्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| विद्यार्थी को कामयाब होने के लिए गंभीरता और निरंतरता के सिद्धांत को अपनाना जरूरी है। पाठ्यक्रम को निरंतर पढ़ते रहने से कामयाबी जरूर मिलती है। यह बात एसडीएम यशपाल आहूजा ने रविवार को गगनपथ स्थित अरोड़वंश कॅरियर इंस्टीट्यूट के शुभारंभ के मौके पर हुए फ्री सेमिनार के दौरान युवाओं से कही। अरोड़वंश पब्लिक स्कूल के प्रिंसीपल सचिन कुक्कड़ ने बताया कि इस मौके पर सहकारी समितियां के उप रजिस्ट्रार दीपक कुक्कड़, शिक्षाविद् कैलाश भसीन, नीर अरोड़ा, देवेंद्र छाबड़ा, सेल्स टैक्स अधिकारी अमित चराया, संजीव सेतिया, जिला साक्षरता अधिकारी यशपाल असीजा, एडीईओ मनोहरलाल चावला, अधिशाषी अधिकारी संतलाल मक्कड़, आयकर अधिकारी आकाश डोडा, डॉ. शिव कटारिया ने कॅरियर टिप्स दिए।

एसीआई में नि:शुल्क कराएंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

कार्यक्रम के दौरान मौजूद ट्रस्ट के अध्यक्ष कपिल असीजा ने कहा कि अरोड़वंश कॅरियर इंस्टीट्यूट (एसीआई) की स्थापना जरूरतमंदों की सहायता के लिए की गई है। यहां समाज के जरूरतमंद परिवार के बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कराई जाएगी। इस मौके पर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष कश्मीरीलाल जसूजा, संरक्षक पूर्णचंद कालड़ा, शेरसिंह सचदेवा, कश्मीरीलाल मिड्ढा, सीए नीरज चावला, एडवोकेट सुभाष धींगड़ा, अशोक भूतना, मदन अरोड़ा, शिवदयाल सिडाना, विनोद सचदेवा, विजय वासुदेव, शंकरलाल बत्तरा, मोनू मिड्ढा, मृदुल कामरा, दिनेश रावल, दीपक जसूजा, डॉ. विकास सचदेवा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...